Dec 25, 2024, 01:25 PM IST

दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाती है ये भाषा

Aditya Prakash

दुनियाभर में कई भाषाएं बोली जाती हैं. विभिन्न देशों में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं.

लोगों के जहन में अक्सर ये सवाल रहता है कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है.

वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस के अनुसार विश्वभर में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा अंग्रेजी है.

विश्व में लगभग 113 करोड़ लोग इसे बोलते हैं.

इसके बाद चीन में बोली जाने वाली भाषा मैंड्रेन दूसरे नंबर पर है. 

विश्वभर में इस भाषा को बोलने वालों की संख्या लगभग 111 करोड़ है. 

विश्वभर में तीसरे नंबर पर बोली जाने वाली भाषा हिंदी है.