Apr 7, 2024, 11:41 AM IST

चांद देखने के बाद ही क्यों मनाई जाती है ईद

Kavita Mishra

रमजान के पाक महीने की शुरुआत 11 मार्च से हुई थी. रमजान के पूरे महीने में रोजेदार रोजा रखते हैं. 

यदि 9 अप्रैल को भारत में चांद निकल आता है तो ईद 10 अप्रैल को मनाई जाएगी.

अगर 10 अप्रैल को चांद दिखाई देगा तो ईद फिर 11 अप्रैल को मनाई जाएगी.

क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं कि चांद देखने के बाद ही ईद क्यों मनाई जाती है? चलिए हम आपको बताते हैं... 

ईद-उल-फितर का त्योहार हर साल इस्लामिक कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है. 

हिजरी संवत का कोई भी महीना नया चांद देखकर ही शुरू होता है. 

इस्लाम मानने वाले 9वें महीने शाबान के आखिरी दिन चांद को देखते हैं. 

चांद का दिखना रमजान के साथ-साथ अन्य इस्लामी महीनों की शुरुआत और खत्म होने का प्रतीक माना जाता है.

इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है इसलिए हर साल ईद की तारीख बदलती रहती है.