Jun 24, 2023, 11:17 PM IST

कौन है Wagner Group, जिसने पुतिन के खिलाफ रूस में किया विद्रोह

DNA WEB DESK

रूस में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो गई है. देश की एक प्राइवेट सेना ने विद्रोह  कर दी है. इस प्राइवेट सेना का नाम वैगनर ग्रुप (Wagner Group) है.

वैगनर ग्रुप आधिकारिक तौर पर पीएमसी वैगनर के रूप में जाना जाता है. यह एक रुसी अर्धसैनिक संगठन है, जिसपर देश का कोई भी कानून या नियम लागू नहीं होता है.

इस ग्रुप का मुखिया येवेगनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) है, जिसे अभी तक रूस की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी माना जाता था.

इसकी सबसे पहले चर्चा साल 2014 में यूक्रेन पर हमला कर क्रीमिया पर कब्जा करने के दौरान हुई थी.

उस दौर में इसे एक खुफिया सैनिक समूह के रूप में जाना जाता था जो अधिकांश अफ्रीका और मध्य पूर्व में अधिक सक्रीय थे.

वैगनर ग्रुप पर लीबिया और यमन के गृहयुद्ध में रूस समर्थक गुटों के समर्थन में लड़ाई करने का भी आरोप लगा था. 

इस ग्रुप में 25,000 हजार जवान हैं, जो पुतिन की सत्ता का तख्तापलट करने मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं.